फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   earthquake in jammu kashmir

कश्मीर में भूकंप के झटकों से थमी सांसे

Fri, 27 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 27 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
earthquake in jammu kashmir

कश्मीर में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि कश्मीर में भूकंप  शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आया जो मध्यम तीव्रता का था। इसे रिक्टर स्केल पर 5.3 मापा गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस भूकंप का अधिकेंद्र पाकिस्तानी क्षेत्र में था। भूकंप के झटकों ने श्रीनगर शहर के साथ-साथ घाटी के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों की नींद उड़ा दी। स्थानीय निवासी अशफाक हुसैन के अनुसार वह सोए थे कि अचानक पलंग हिलने लगा। गौरतलब है कि कश्मीर भूकंप वाले क्षेत्र में स्थित है। अक्टूबर 2005 में भी कश्मीर में भूकंप आया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मारे गए थे।
विज्ञापन

 
हर झटका याद दिलाता है एक मई का भूकंप
एक मई 2013 में शुरू हुए भूकंपों का सिलसिला लगातार जारी है। आज जब भी भूकंप का झटका आता है तो लोगों के दिलों में एक मई जैसा ही खौफ पैदा हो जाता है। भूकंप का झटका महसूस करते ही लोग सबकुछ छोड़कर घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़ते हैं। वीरवार की रात ढाई बजे आए भूकंप के झटके ने एक बार फिर लोगों ने दहशत पैदा कर दी। आधी रात को ही लोग खौफ के मारे घरों से बाहर की ओर भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग सवाल उठाते हैं कि भूकंप की पहले से सूचना देने के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किया जा सका है। यहां तक कि हाल यह है कि दो वर्ष पहले अगस्त, 2013 में डिग्री कालेज डोडा में लगाया गया भूंकप मापक यंत्र वर्तमान में पूरी तरह बेकार पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूकंप के कारणों को बताने में सरकार तथा प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल रहा है। बस यहां भूकंप मापक यंत्र स्थापित कर लोगों को सिर्फ छलावे में रखा गया है।

बता दें कि एक मई, 2013 को भूकंप ने डोडा में भारी तबाही मचाई थी। डिग्री कालेज डोडा के प्रधानाचार्य जाहिर अब्बास हाशमी ने बताया कि पिछले वर्ष भूकंपों के दौरान तत्कालीन जिला आयुक्त के दिशा निर्देश पर हैदराबाद से आई एक टीम को कालेज की फिजिक्स लैब में भूकंप मापक यंत्र लगाने के लिए जगह दी, लेकिन ये तभी से बेकार पड़ा है। अब तो इस पर धूल भी जम गई है।


इस एजेंसी ने यहां न तो अपना कोई कर्मचारी नियुक्त किया, जिसे इसको चलाने की जानकारी हो और न ही हमारे शिक्षक या कर्मचारी को इसे चलाने के बारे में बताया गया। हालांकि, उस एजेंसी की तलाश और उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed