फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Earthquake again in Jammu and Kashmir, now center in Bhaderwah

Earthquake: जम्मू कश्मीर में फिर आए भूकंप के दो झटके, पांच दिनों में 13 बार कांपी धरती

Sat, 27 Aug 2022 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल है। शुक्रवार के बाद आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। डोडा जिले में शनिवार को दो हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन
Earthquake again in Jammu and Kashmir, now center in Bhaderwah
भूकंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू संभाग के डोडा जिले में शनिवार को दो हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, सुबह साढ़े चार घंटे के भीतर 2.9 और 3.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह 4.32 बजे आए पहले भूकंप का केंद्र भद्रवाह शहर से 26 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 32.87 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.46 डिग्री पूर्व देशांतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद डोडा शहर से पांच किलोमीटर दक्षिण पूर्व में सुबह 9.6 बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


मंगलवार से शनिवार के बीच जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, कटरा (रियासी) और उधमपुर जिलों में हल्की तीव्रता वाले कुल 13 भूकंप आ चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जम्मू संभाग में लगातार डोल रही धरती खतरे का संकेत दे रही है। विशेषज्ञों के अनुसार टेक्टॉनिक प्लेट पर चंबा, किश्तवाड़, उधमपुर और कटड़ा टिका है, जिसमें दबाव बढ़ने से भूकंप के झटके बढ़े हैं। ये क्षेत्र लंबे समय से और हाल के दिनों में टेक्टॅनिक रूप से अधिक सक्रिय हुए हैं।

भूकंप की सबसे ज्यादा खतरे वाली श्रेणी में आने वाले जम्मू कश्मीर को बड़े भूकंप की स्थिति से निपटने की तैयारी करने की जरूरत है। पुराने इतिहास और हाल के दशकों में आए भूकंप के ट्रेंड समेत भूगर्भीय हलचल पर आधारित अध्ययन यहां बड़े भूकंप के खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। 

किश्तवाड़ के जंगलवार इलाके में वर्ष 2013 में 5.7 की तीव्रता वाला भूकंप आ चुका है। इसी तरह वर्ष 1962 में 6.2 और 1951 में 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप चंबा में आया था, जिसका सीधा असर जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों पर दिखा था। जम्मू विश्वविद्यालय में ज्योलाजी विभाग के प्रोफेसर जीएम भट्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर सिस्मिक जोन 4 और 5 की श्रेणी में आता है। यहां 8 या इससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप भी आ सकते हैं, जबकि निर्माण कार्यों में भूकंप रोधी पहलू पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed