फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   each flood affected faimly

हर पीड़ित परिवार को मिलेगा 35 किलो राशन

Wed, 17 Sep 2014 02:11 AM IST
ब्यूरे/ अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरे/ अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 17 Sep 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
each flood affected faimly

राजोरी में बाढ़ से हुई तबाही और उसके बाद राहत सामग्री प्रदान करने के बारे में डीसी ने बताया कि बाढ़ पीड़ित हर परिवार को महीने में 35 किलोग्राम राशन मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जिले में बाढ़ से 93 लोगों की मौत हुई है। इसमें नौशेरा के राजपुरा बाटा में बस हादसे में मारे गए लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जिले में करीब 3400 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं और करीब 6300 मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। इसके साथ 50 फीसदी फसलें नष्ट हुई हैं। करीब 12 हजार कनाल भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ी है। डीसी के अनुसार, जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए विशेष टीमें गठित की गईं हैं। उन पर निगरानी रखने के लिएफ्लाइंग स्क्वायड का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन


जिले में करीब 190 करोड़ रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। जिसमें बिजली के मूलभूत ढांचे का क्षतिग्रस्त होना, डग वेल के साथ पीएचई की सैकडा़ें स्कीमों का क्षतिग्रस्त होना, स्कूल भवनों के साथ साथ स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का भी क्षतिग्रस्त होना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में करीब 80 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग की है। विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं को पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ कई गैर सरकारी संस्थाओं से भी मदद मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed