{"_id":"575057234f1c1b7d2810b8f2","slug":"each-constituency-will-make-a-model-hospital-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा मॉडल अस्पताल : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा मॉडल अस्पताल : महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल अस्पताल स्थापित होंगे। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा मॉडल अस्पतालों में आधुनिक डायग्नोस्टिक और हेल्थ केयर सुविधाएं फरहाम की जाएंगी।
सबसे अहम इन अस्पतालों में महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सा से जुड़ी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा मॉडल अस्पताल स्थापित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत अनंतनाग जिले के डूरू और कठुआ जिले के बसोहली विधानसभा क्षेत्र से शुरूआत की जा रही है।
इसके बाद क्रमश: सभी विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल अस्पताल स्थापित करने के लिए रियासत और बाहर के कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत फंड और सहयोग जुटाने की कोशिश की जाएगी। इसी तरह से विधायकों को भी निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि से अस्पतालों की स्थापना के लिए योगदान देना होगा।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा जिला अस्पतालों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। यदि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ अस्पताल चलाए जाएं तो इससे जिला अस्पताल का बोझ तो कम होगा ही, स्थानीय लोगों को भी व्यापक सुविधा होगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में इस तरह के प्रयासों की जरूरत है।