फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Each constituency will make a model hospital: Mehbooba

हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा मॉडल अस्पताल : महबूबा

Thu, 02 Jun 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 02 Jun 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
Each constituency will make a model hospital: Mehbooba
व‌िधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल अस्पताल स्थापित होंगे। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा मॉडल अस्पतालों में आधुनिक डायग्नोस्टिक और हेल्थ केयर सुविधाएं फरहाम की जाएंगी।
विज्ञापन


सबसे अहम इन अस्पतालों में महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सा से जुड़ी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा मॉडल अस्पताल स्थापित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत अनंतनाग जिले के डूरू और कठुआ जिले के बसोहली विधानसभा क्षेत्र से शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद क्रमश: सभी विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल अस्पताल स्थापित करने के लिए रियासत और बाहर के कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत फंड और सहयोग जुटाने की कोशिश की जाएगी। इसी तरह से विधायकों को भी निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि से अस्पतालों की स्थापना के लिए योगदान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने कहा जिला अस्पतालों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। यदि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ अस्पताल चलाए जाएं तो इससे जिला अस्पताल का बोझ तो कम होगा ही, स्थानीय लोगों को भी व्यापक सुविधा होगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में इस तरह के प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed