{"_id":"676f11ab86bc3a0d7f08a259","slug":"e-riksha-impound-jammu-news-c-10-lko1027-511713-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिना लाइसेंस, बीमा व आरसी चल रहे 103 ई-रिक्शा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिना लाइसेंस, बीमा व आरसी चल रहे 103 ई-रिक्शा जब्त
विज्ञापन
ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई के बाद आरटीओ जम्मू की टीम फोटो सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मोटर वाहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 103 ई-रिक्शा को जब्त किया है। जब्त किए गए ई-रिक्शा चालकों के पास लाइसेंस, इंश्योरेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं थे। अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित किया है।
बीते कई दिनों से ई-रिक्शा चालकों की बेअंदाजी के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं। तय रूट पर ई-रिक्शा नहीं चलाते हैं, तीन किलोमीटर के लिए 150 से 200 रुपये तक किराया वसूलते हैं। इन शिकायतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरटीओ जम्मू की टीम ने कार्रवाई की। एआरटीओ की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान, पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) उल्लंघन, यात्रियों की ओवरलोडिंग, ओवर-स्पीडिंग, अन्य नियमों का पालन न करने पर 475 ई- रिक्शा की जांच की। इसमें 91 ई-रिक्शा जब्त कर 2.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि ई-रिक्शा का परिचालन उन इलाकों में होना चाहिए जहां सार्वजिनक परिवहन की सुविधा नहीं है।