फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E-ration tickets will be distributed from house to house

घर-घर बांटे जाएंगे ई-राशन टिकट

Fri, 12 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 12 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
E-ration tickets will be distributed from house to house

मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने रियासत के सभी जिलों के जिला उपायुक्तों से राशन कार्ड धारकों में ई-राशन टिकटों के वितरण शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की तरफ की जा रही तैयारी की मुख्य सचिव ने समीक्षा की।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने अधिकतर जिलों की ओर से नेशनल पोर्टल में डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करने पर संतोष जताया। उन्होंने जिला उपायुक्तों से कहा कि वह ई-राशन टिकटों को प्रिंट करवाने और घरों में इन्हें बांटने के लिए तैयार रहें। इसके लिए शेड्यूल का प्रचार किया जाए और पंचायत सदस्यों (ग्राम सभा) की मौजूदगी में ई-राशन टिकट बांटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सुपरवाइजरी स्टाफ को काम पर लगाया जाए। ई-राशन टिकट में अगर कोई गलती पाई जाती हं तो इसे वापस लिया जाए। उन्होंने जिला उपायुक्तों को ई-राशन कार्डों के डाटा बेस के साथ आधार सीड करने की प्रक्रिया तेज करने के भी निर्देष जारी किए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने दूरदराज के इलाकों में राशन की उपलब्धता की भी समीक्षा की और सभी जिलों में राशन के पर्याप्त भंडारण के निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के आयुक्त सचिव सौरभ भगत, निदेशक जम्मू जी एस चिब भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed