फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E Buses in Jammu waiting for launch but running in Srinagar

E Buses in Jammu: श्रीनगर में चल रही ई-बसें, जम्मू में 52 दिन से शुभारंभ का इंतजार, 75 बसें फांक रहीं धूल

Thu, 18 Jan 2024 02:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 02:16 PM IST
सार

जम्मू शहर में ई-बसें चलने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में सुविधा मिलेगी। सुबह पांच से सात बजे तक या फिर शाम सात से 11 बजे तक शहर में कहीं भी पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन
E Buses in Jammu waiting for launch but running in Srinagar
E Bus in Jammu Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू शहर में कम किराये में आवागमन की सुविधा सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। 52 दिन बीत जाने के बाद भी ई-बसों का शुभारंभ का शुभारंभ नहीं हो पाया है। हालांकि, श्रीनगर में बस सेवा मिल रही है। शुभारंभ न होने से 75 बसें भगवती नगर स्थित बस स्टैंड में धूल फांक रही हैं। शहर में हर बीस मिनट बाद और रात 11 बजे तक यह सुविधा मिलनी है।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के दौरान सेवा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन जुलाई और अगस्त माह में बसों की खेप पहुंची ही नहीं। अक्तूबर माह में 30 बसें मिली। मौजूदा समय में मेटाडोर या ऑटो में लोग ज्यादा किराया देकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


ई-बसें चलने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में सुविधा मिलेगी। सुबह पांच से सात बजे तक या फिर शाम सात से 11 बजे तक शहर में कहीं भी पहुंचा जा सकेगा। मौजूदा समय में ऑटो चालकों को मनमाना किराया अदा करना पड़ रहा है। बसों में गर्मी के मौसम में ऐसी और सर्दी में ब्लोअर की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से कठुआ, सांबा और कटड़ा के लिए 25 बसें चलनी हैं। यह बसें 12 मीटर लंबी हैं। बस सेवा शुरू होने के बाद अब आने वाले समय में बसों को चलाने की तैयार हैं। बस में तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य सुविधा भी लोगों को मिलेगी। इतना ही नहीं चोरी होने या फिर छेड़छाड़ होने पर चालक के माध्यम से काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में की जाएगी। बसें सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी।

एक से दो किमी. तक के वसूले जा रहे डेढ़ सौ रुपये

ऑटो चालक एक से दो किलोमीटर सफर के लिए यात्रियों से सौ से डेढ़ सौ रुपये वसूल रहे हैं। जबकि, ई-बस में 0 से 3 किलोमीटर तक दस रुपये, तीन से पांच किलोमीटर तक सिर्फ 15 रुपये, पांच से दस तक बीस, 10 से 15 तक 25, 15 से 20 तक तीस रुपये, 20 से 25 तक 35 रुपये जबकि 25 से 35 तक 40 रुपये अदा करने होंगे।


फेज वाइज चलनी हैं बसें

75 बसों को फेज वाइज चलाया जाएगा। पहले चरण में 30 के करीब बसें शहर में चलेंगी, जिसकी प्रक्रिया जारी है। ई-बस के लिए भगवती नगर में बस स्टैंड होगा। यहां पर 16 चार्जिंग प्वांइट स्टेशन बनाए गए हैं। 15 चार्जिंग प्वांइट तैयार हो चुके हैं। यहां से बसें एक रूट से दूसरे रूट के लिए चलेंगी।

शुभारंभ के लिए समय मांगा जा रहा है। जल्द ही ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। सेवा से गंतव्य तक पहुंचना आसान होगा। - अशीष, महाप्रबंधक वित्त, स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed