{"_id":"363c11599777494f90a3954042ed7431","slug":"e-assembly-project-beginning-in-this-session-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK में इस सत्र से ई-असेंबली प्रोजेक्ट की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK में इस सत्र से ई-असेंबली प्रोजेक्ट की शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा के तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे सत्र में ई-असेंबली प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने दी। सत्र से पहले उन्होंने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विधानस सभा सेक्रेटरी मोहम्मद रमजान ने बताया कि आगामी सत्र ई-एसेंबली प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी और सदन की कार्रवाई को डिजिटलाइज़ करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
भले ही इस सत्र के दौरान 20 प्रतिशत ही सफलता प्राप्त होगी लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य के अन्य सत्रों में पेपर कल्चर खत्म कर दिया जाएगा।
सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने सभी सदस्यों द्वारा विवेकपूर्ण तरीके से जनता के हित के मुद्दों को उजागर करने के लिए तय समय का उपयोग करने का आग्रह किया।
राजनीतिक दलों की ओर से बिजनेस का समय बढ़ाए जाने पर कहा कि इस पर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में विचार किया जाएगा। स्पीकर ने कहा कि शून्य काल में अधिकारियों के उपस्थित रहने का सरकार को निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन