{"_id":"5ddbbabe8ebc3e54b639b913","slug":"duty-of-administration-full-of-formalities-single-use-plastic-is-in-trend-in-samba-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकताओं से भरा प्रशासन का कर्तव्य! धड़ल्ले से चलन में है सिंगल यूज प्लास्टिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकताओं से भरा प्रशासन का कर्तव्य! धड़ल्ले से चलन में है सिंगल यूज प्लास्टिक
Mon, 25 Nov 2019 04:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में प्रशासन केवल खानापूर्ति करने के लिए ही छापामार अभियान चलाकर अपना कर्तव्य निभा रहा है।
विज्ञापन
सांबा जिले के लोगों ने बताया कि केंद्र एवं जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से प्लास्टिक के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया गया, लेकिन आज भी इसका प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन
आज भी दुकानों पर प्लास्टिक के लिफाफे में सामान दिया जा रहा है, वहीं औपचारिकताएं पूरी कर प्रशासन की ओर से महीने में एक दो बार अभियान चलाकर दुकानदारों को इसका प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी जाती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक इस पर उचित कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक प्लास्टिक का प्रयोग बंद नहीं होगा और लोगों को प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिल सकेगी।