{"_id":"1de1e2876356280d14d6d745d19a3532","slug":"duty-could-be-reduced-at-ban-toll-plaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन टोल प्लाजा पर शुल्क में मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन टोल प्लाजा पर शुल्क में मिल सकती है राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 30 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर जम्मू नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर लगाए जाने वाले रोड शुल्क का सख्ती से युक्तिकरण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क में राहत मिल सके। पीडब्ल्यूडी के आयुक्त सचिव को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जो केंद्र सरकार से संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
मंत्री अल्ताफ बुखारी के निर्देश पर आयुक्त सचिव रोहित कंसल शनिवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने यूनियन रोड सेक्रेटरी से बात की। उल्लेखनीय है कि जम्मू-उधमपुर रोड पूरा होने के बाद से सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से शुल्क लगाया गया है।
विज्ञापन
इसमें जम्मू बाईपास से उधमपुर के बीच आने वाले गांव के लिए चलने वाले वाहनों से शुल्क नहीं लिया जाता। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जो वाहन उधमपुर से पीछे ही रुक जाते हैं, उनके लिए शुल्क में कटौती करने की मांग जायज है।
विज्ञापन
मंत्री का कहना है कि इस रोड पर चलने वाले अधिकतर वाहन माता वैष्णो देवी पहुंचते हैं। पर्यटकों और वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं का ही यहां से अधिक गुजरना होता है। स्थानीय लोग इन्हीं के सहारे अपने छोटे-मोटे वाहन लगाकर गुजारा करते हैं, लेकिन भारी-भरकम शुल्क लगाने से इनको परेशानी होती है।
दरअसल, ट्रांसपोर्टरों ने सरकार को सुझाव दिया था कि शुल्क में कटौती की जानी चाहिए। यदि सरकार शुल्क माफ नहीं कर सकती तो कम से कम थोड़ा कम कर दे, तो ट्रांसपोर्टरों को चुभे न। उम्मीद है कि केंद्र की ओर से इसे लेकर अच्छा निर्णय लिया जाएगा।