फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dumping station problem

Jammu News: डंपिंग स्टेशन बंद, मधेरा बना पूरे जिले का कूड़ा घर

विज्ञापन
Dumping station problem
- ग्रामीण बोले - नहीं किया जा रहा कचरे का निस्तारण, फैल रही दुर्गंध
विज्ञापन

- लावारिस कुत्ते और मवेशी मार रहे मुंह, बीमारी फैलने का डर

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। मधेरा इलाके में नगर परिषद का डंपिंग स्टेशन बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पूरे जिले का कचरा फेंका तो जा रहा है लेकिन इसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। गंदगी से दुर्गंध फैल रही है। कचरे में लावारिस कुत्ते और मवेशी मुंह मारते हैं। मक्खी-मच्छर बढ़ रहे हैं जिससे बीमारी फैलने का डर है।
स्थानीय निवासी राज कुमार, बलदेव, नंद लाल ने बताया कि डंपिंग स्टेशन पर रोज शहर और आसपास के क्षेत्रों का कचरा डाला जा रहा है लेकिन रिसाइक्लिंग प्लांट सक्रिय नहीं है। कचरे को खुले में ही जमा किया जा रहा है। प्रशासन ने डंपिंग स्टेशन बनाते समय रिसाइक्लिंग और आधुनिक प्रोसेसिंग का वादा किया था लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा। लोगों ने मांग की कि कचरे का तुरंत निस्तारण शुरू की जाए। वैज्ञानिक तरीके से वेस्ट मैनेजमेंट लागू किया जाए। डंपिंग को नियंत्रित कर राहत दी जाए। इस मामले में अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार डंपिंग स्टेशन अब परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
विज्ञापन


------

मधेरा के 40 कनाल पर बनाए गए डंपिंग स्टेशन पर जमा कचरे की छंटनी की जानी है। गत्ता, बोतल को अलग किया जाना है। बाकी कचरे के लिए 20 पिट बनाई गई हैं जिनमें कचरे की खाद बनाई जाएगी। डंपिंग स्टेशन पर जिले के सांबा, रामगढ़, विजयपुर व अन्य पंचायतों का कचरा भी डंप किया जा रहा है। टेंडर हो चुके हैं। एक निजी कंपनी की ओर से शीघ्र ही रिसाइक्लिंग का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधराज, सीईओ, नगर परिषद, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed