फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dujana and ukasha came from POK with naved

नावेद के साथ आए थे दुजाना और उकाशा

Sun, 06 Dec 2015 04:04 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
dujana and ukasha came from POK with naved

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन दो आतंकियों दुजाना और उकाशा पर देश की राजधानी में फिदायीन हमले की आशंका जताई है, उन्होंने मई माह में पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और मोहम्मद नोमान के साथ लाइन आफ कंट्रोल से घुसपैठ की थी।

विज्ञापन


उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले के दौरान नोमान ढेर कर दिया गया था, जबकि नावेद को दो ग्रामीणों ने जिंदा पकड़ लिया था। बताया जाता है कि हमले से पहले लश्कर के आतंकी दुजाना और उकाशा सहित छह आतंकी कई दिनों तक कुलगाम इलाके में एक साथ रहे थे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी प्रशिक्षण शिविर में एक साथ ट्रेनिंग हासिल करने के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा  के सभी आतंकियों ने 27 मई को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले से पहले 45 दिनों तक घाटी के अलग-अलग हिस्सों में रहे

dujana and ukasha came from POK with naved

इनमें मोहम्मद नावेद और नोमान (अब मृत) के अलावा दुजाना, शौकत लोन, शाहिन गुलजार और उकाशा शामिल थे। 23 जुलाई को नावेद और नोमान उधमपुर में आतंकी मिशन को कुलगाम से निकले थे, जबकि दुजाना और उस्मान काकापोड़ा रवाना हुए थे। शाहिन गुलजार और शौकत लोन अन्य वाहन से अलग मिशन पर निकले थे।

पाकिस्तानी आतंकी नावेद ने पांच अगस्त को गिरफ्तारी के बाद नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को पूछताछ के दौरान इन चारों आतंकियों के साथ घुसपैठ करने और एक साथ रहने की बात भी कबूल की थी। यह सभी आतंकी उधमपुर हमले से पहले 45 दिनों तक कश्मीर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में रहे।

घुसपैठ के तुरंत बाद दुजाना और उकाशा अन्य आतंकियों के साथ अवंतीपोरा के चूरसू इलाके में चार दिनों तक एक घर में रुके थे। उसी समय रमजान का माह शुरू होने के कारण  लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्करों की मदद से वह एक माह तक खिरियू इलाके में रहे।

उन्होंने एक साथ रहते हुए आतंकी वारदातों को अंतिम रूप दिया था। उसके बाद वह अलग-अलग मिशन पर निकले थे। नावेद के खुलासे के बाद एनआईए ने उकाशा और दुजाना की भी तलाश की थी, लेकिन वह उनके हाथ नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed