फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   due to heavy rains in jammu and kashmir river and drain in spate water entered many houses

30 जुलाई तक बिगड़ा रहेगा मौसम: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, कई घरों में घुसा पानी

Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 से 30 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होगी। जम्मू संभाग अधिक प्रभावित होगा। 

विज्ञापन
due to heavy rains in jammu and kashmir river and drain in spate water entered many houses
भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार से भारी बारिश की चेतावनी के बीच सोमवार को जम्मू संभाग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान आ गया। कठुआ के उज्ज दरिया में तेज बहाव में फंसे दो युवकों को पुलिस ने एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन


कठुआ शहर समेत हाईवे के कई हिस्सों में भारी जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। जम्मू के कई आवासीय इलाकों में भारी जलभराव से पानी लोगों के घरों में जा घुसा। जम्मू के राजीव नगर में तेज बहाव से दर्जनों घरों को हुए नुकसान के लिए आईटीबीपी के जवानों को राहत और रेस्क्यू आपरेशन के लिए लगाया गया। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 से 30 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होगी। जम्मू संभाग अधिक प्रभावित होगा। विभाग ने जम्मू संभाग के संभावित क्षेत्रों में 27 से 29 जुलाई को भारी बारिश, बिजली गिरने, बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जम्मू-कठुआ हाईवे प्रभावित हो सकता है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदी नालों के साथ बसे लोगों को जलस्थलों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। इसके साथ आपदा प्रबंधन को सभी उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed