बैडमिंटनः पुरुषों में रोहतक, महिलाओं में डीयू बनी चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाल में शुक्रवार को नार्थ जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप मुकाबला पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। पांच दिवसीय पुरुष-महिला वर्ग बैडमिंटन महासंग्राम के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू डिवीजन के कमिश्नर शांतमनु उपस्थित रहे। सभी महिला व पुरुष विजयी टीमों को पुरस्कारों से नवाजा।
चैंपियनशिप के पुरुषों के फाइनल मुकाबले में एमडीयू रोहतक के अरुण ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम कर लिया। एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक ने 3-1 अंकों से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को हराया।
चंडीगढ़ के कमलदीप को हराकर 15-21 से एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के अरुण ने शानदार जीत दर्ज की और इसके बाद डबल्स मुकाबले की जरूरत भी नहीं पड़ी। इससे पहले बैडमिंटन के सिंगल मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी के सुमित के साथ रोहतक यूनिवर्सिटी के केतन का मुकाबला हुआ, जिसमें केतन ने 12-21,12-21 से जीत दर्ज की।
इसके अलावा सिंगल मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी के रूपिंदर सिंह ने एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के अंकित को 22-20, 21-17 अंकों से हराया, जबकि डबल्स मुकाबले में रुपिंदर और कमलदीप केतन और सुरेंद्र से हार गए। फाइनल मुकाबले के दौरान एमडीयू रोहतक के अरुण ने चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी के कमलदीप को पराजित करने में सफलता अर्जित की।
महिला वर्ग में डीयू बना चैंपियन
जम्मू यूनिवर्सिटी में चल रही नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दोपहर बाद खेले गए मुकाबले में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की सारा नकवी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की एकता कालिया को 21-19,17-21, 21-09 अंकों से हराते हुए एएमयू को 1-0 से बढ़त दिला दी।
वहीं दूसरे मैच में एकता कालिया ने वापसी करते हुए 21-19,17-21,11-21 से मात देकर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर कर दिया। वहीं फाइनल मुकाबले में दिल्ली यूनिवर्सिटी की रजनी ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की कमलजीत को 17-21,12-21 से हराकर दिल्ली विवि को विजेता बना दिया।
दूसरे साल चैँपियन बनी रजनी
दूसरे साल चैंपियन बनी दिल्ली यूनिवर्सिटी की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा रजनी ने बताया कि ने बताया कि उन्हें दूसरी बार नार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ है। कहा कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की कमलजीत कौर से मुकाबला आसान नहीं था लेकिन आत्मसंयम तथा अनुकूल सोच के साथ फाइनल मैच को खेला और लक्ष्य को चूमने में सफलता मिली।
रजनी ने बताया कि वह नौवीं कक्षा से ही बैडमिंटन खेल रही हैं। वहीं, इस खेल को आगे भविष्य में उच्च लक्ष्य के साथ जारी रखना चाहती हूं, ताकि बैडमिंटन में राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्राप्त कर सकूं। सबसे पहले नेशनल चैंपियनशिप जीतना मेरा लक्ष्य होगा।
इसके बाद ऊंचे मनोबल के साथ अन्य उच्चस्तरीय स्पर्धाओं में जाने का इरादा है। यहां पर क्वार्टर मुकाबले तक पहुंचकर ऐसा लग रहा था कि वह लक्ष्य को हासिल कर सकेंगी।