{"_id":"97ae375c2c79ac9d794b19631742817f","slug":"dsgpc-will-fight-for-sikhs-in-court-in-bhinderwala-row-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर विवाद: सिखों का केस लड़ेगी DSGPC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर विवाद: सिखों का केस लड़ेगी DSGPC
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर विवाद में सिखों पर दर्ज हो रहे एफआईआर की आलोचना करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) ने सिखों की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ने की घोषणा की है। डीएसजीपीसी प्रेसीडेंट मंजीत सिंह ग्रेटर कैलाश ने कहा कि डीजीपीसी सिखों को राजनीतिक और कानूनी तौर से हर मदद करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रियासती सरकार को सिखों का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच करवाई जानी चाहिए, क्योंकि जिस प्रशासनिक अधिकारी को जांच सौंपी गई है, उनकी नाक के तले ही सब कुछ हुआ है। ऐसे में उनकी जांच संतोषजनक नहीं होगी। न्यायिक जांच में प्रशासन को भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
मंजीत सिंह और उनके साथ आए दिल्ली के पूर्व विधायक हरमीत सिंह कालका गांव चौहला स्थित जशजीत के घर पहुंचे और उनके पिता को डीएसजीपीसी की ओर से पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही पोस्टर विवाद में घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
प्रेस क्लब जम्मू में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए डीएसजीपीसी प्रेसीडेंट ने कहा कि बिना मजिस्ट्रेट आदेश के पुलिस की ओर से गोलियां चलाईं गईं। परिस्थितियां कुछ भी रहीं हो, इसके लिए मौके पर मौजूद एसएसपी जिम्मेदार हैं। उन्होंने माना कि पुलिस के ऊपर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सिखों को भी इंसाफ मिलना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि चार जून को जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर को लेकर हुए विवाद में पुलिस की गोली से एक सिख युवक की मौत हो गई थी, जबकि कुछ लोग जख्मी हो गए थे।
जशजीत की याद में रखे पाठ का भोग आज
पुलिस गोली में मारे गए युवक जशजीत सिंह की याद में रखे अखंड पाठ का भोग शनिवार को उनके पैतृक गांव चौहाला में होगा। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे चलने वाले समागम में जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब और दिल्ली से भी सिख पहुंचेंगे।