{"_id":"5baa78d3867a55013b111181","slug":"druk-padma-karpo-school-will-create-symbolic-three-idiots-rancho-wall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थ्री इडियट के रेंचो के स्कूल देखने के लिए पर्यटकों को अब नहीं होगी परेशानी, प्रबंधन ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्री इडियट के रेंचो के स्कूल देखने के लिए पर्यटकों को अब नहीं होगी परेशानी, प्रबंधन ने उठाया बड़ा कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह के चर्चित ड्रक पदमा करपू स्कूल के लिए पर्यटक सिरदर्द बन गए हैं। इस स्कूल में आमिर खान की थ्री इडिएट्स फिल्म की शूटिंग हुई थी। फिल्म के बाद मशहूर हुए स्कूल में रोजाना पर्यटकों के आने से वहां की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है। इसी कारण स्कूल प्रबंधन ने अब वहां दीवार बनाने का फैसला किया है, जिसे देखकर पर्यटक बाहर से ही लौट जाएं।
स्कूल प्रिंसिपल स्टेंजिन कुनजाग ने बताया कि फिल्म हिट होने के बाद लद्दाख में पर्यटकों का जमावड़ा लगने लगा है। जबकि फिल्म में स्कूल की एक दीवार पर आमिर खान के सहपाठी चतुर ने केवल पेशाब किया था। और उसी वक्त स्कूल के बच्चों ने उसे इलेक्ट्रिक शार्ट दिया था। अब पर्यटकों के लिए वैसी ही दीवार स्कूल के बाहर बनाई जा रही है।
प्रिंसिंपल ने बताया कि इस फिल्म के बाद स्कूल में कई लोग पहुंचते हैं, जिसके कारण स्कूल में बच्चों की सही तरीके से शिक्षा नहीं हो रही है। बौद्ध धर्म के 12वें धर्मगुरु ग्यालवांग द्रूपका ने स्कूल को माडर्न बनाने का सपना देखा था। स्कूल में अब 719 बच्चे हैं। दूरदराज क्षेत्रों के 281 बच्चों के लिए आवास की सुविधा भी प्रदान की गई है। इमारत को इस तरीके से तैयार किया गया है कि सोलर सिस्टम से बच्चों को सर्दियों में भी गर्मी मिल सकती है।

कारगिल के कच्चे क्षेत्र में भी स्कूल की ब्रांच खोली गई थी। इस ब्रांच में भी बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रिंसिपल ने कहा कि जो कुछ फिल्म में दिखाया गया है, वह असलियत में सही नहीं है। स्कूल प्रोजेक्ट और गतिविधियों पर केंद्रित है। लेह में 2014 के बाद से 30 फीसदी पर्यटक बढ़े हैं। पहले 4,40,001 स्थानीय और अब 5,68,123 पर्यटक के तौर पर पहुंचे। इसमें 1,28,122 विदेशी पर्यटक शामिल थे।