{"_id":"69fe507cd9ff0143af084fab","slug":"drug-smugglers-property-worth-rs-92-lakh-seized-in-chandigarh-jammu-news-c-10-jmu1062-908029-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्कर की चंडीगढ़ में 92 लाख की संपत्ति की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्कर की चंडीगढ़ में 92 लाख की संपत्ति की कुर्क
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नशा तस्कर के चंडीगढ़ में सेक्टर 38-ए, मकान नंबर 739 को जब्त करने की कार्रवाई करती ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन हुई थी बरामद, पुलिस ने जांच कर बड़े रैकेट तक पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू पुलिस ने नशा तस्कर की चंडीगढ़ में 92 लाख की संपत्ति कुर्क की है। जम्मू पुलिस ने चंडीगढ़ में अवैध रूप से अर्जित लगभग 93 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली है। पहला मामला हेरोइन की थोड़ी मात्रा बरामदगी के बाद एक सामान्य नशीले पदार्थों से जुड़ी गिरफ्तारी तक सीमित रहा था, मगर जैसे ही जांच की गई तो मामला वह अब एक बड़ी वित्तीय जांच में बदल गया है।
14 जनवरी 2026 को बागे बाहु पुलिस ने नाका अलर्ट के दौरान राजीव नगर नरवाल जम्मू निवासी अरुण सिंह को 5.61 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस स्टेशन बागे बाहू में एफआईआर दर्ज हुई। हेरोइन बरामदगी की मात्रा तुलनात्मक रूप से कम थी, लेकिन जांच में शक हुआ कि पर्दे के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। जांच में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े बड़े वित्तीय लेन-देन के सुराग पुलिस को हाथ लगे। जांच आखिरकार चंडीगढ़ पहुंची तो पता चला कि मूल रूप से राजीव नगर, नरवाल निवासी सह-आरोपी ऋषि सिंह चंडीगढ़ में रता है। नशे का कारोबार करके लाखों की संपत्ति अर्जित की है। जम्मू पुलिस टीम ने वीरवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 38-ए, मकान नंबर 739 को जब्त कर लिया। पुलिस ने जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 92.70 लाख रुपये आंकी है। यह संपत्ति सीधे तौर पर उस ड्रग तस्करी से हुई कमाई से अर्जित हुई है।