फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drug smuggler arrested

Jammu News: बारामुला पुलिस ने 343 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
drug smuggler arrested
श्रीनगर। बारामुला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चालू वर्ष के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत 213 मामले दर्ज किए हैं और 343 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ड्रग तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन

पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार 80 सर्वाधिक वांछित ड्रग तस्करों सहित 343 ड्रग तस्करों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि 54 आदतन ड्रग तस्करों पर पीआईटी-एनडीपीएस/पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने करोड़ों रुपये का तस्करी का सामान बरामद किया है। इसके अलावा बारामुला पुलिस ने ड्रग तस्करों की 2.1 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें पट्टन, क्रीरी, नांबला और कमलकोट में 3 घर, 3 वाहन और 1.2 करोड़ रुपये की नकदी शामिल है। इसके अलावा एसएएफईएम (एफओपी) ए और एनडीपीएसए, नई दिल्ली ने बारामुला पुलिस के पट्टन और क्रीरी में संपत्ति (ड्रग तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति) की कुर्की के आदेश की पुष्टि की, जिसमें घर और वाहन कुर्क किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि जिले के आम लोगों से अनुरोध है कि वे समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए पुलिस का समर्थन करने के लिए अपने क्षेत्रों में नशीली दवाओं के तस्करों की जानकारी के साथ आगे आएं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed