फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drug policy approved in Jammu and Kashmir

ड्रग पालिसी मंजूर, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा

Sat, 12 Mar 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 12 Mar 2016 10:56 AM IST
सार

  • सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर एक जून से मरीजों को नि:शुल्क दवा मिलेगी।
  • भारत सरकार के हेल्थ फार आल कार्यक्रम के तहत ड्रग्स पालिसी को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
drug policy approved in Jammu and Kashmir
- फोटो : File

विस्तार

रियासत में सभी सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर एक जून से मरीजों को नि:शुल्क दवा मिलेगी। जेएंडके मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की ओर से दवाओं की खरीद के साथ उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन


वीरवार को राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारत सरकार के हेल्थ फार आल कार्यक्रम के तहत ड्रग्स पालिसी को मंजूरी दी गई।

निशुल्क ड्रग्स पालिसी का उद्देश्य मरीजों पर चिकित्सा राशि का बोझ कम करना है। इसमें इंडोर और आउटडोर मरीजों को सब सेंटर पर 23, प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर 53, उपजिला अस्पताल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, जिला अस्पतालों में 68 जरूरी दवाइयां मुफ्त में मुहैया करवाई जाएंगी। 
विज्ञापन

अस्पतालों में जरूरी दवाओं की सूची प्रकाशित की जाएगी।

drug policy approved in Jammu and Kashmir
हस्‍तरेखा च‌िक‌ित्‍सक

सरकारी चिकित्सा केंद्रों में ये दवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी। अस्पतालों में जरूरी दवाओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। इससे पूर्व एसेंसियल मेडिसन आफ इंडिया 2011 की राष्ट्रीय सूची से जरूरी दवाओं को लेकर वर्ष 2012 से ड्रग्स पालिसी पर काम करना शुरू किया गया था। 

लेकिन राज्य में दवाओं की खरीद के लिए कोई तंत्र नहीं था। अब कारपोरेशन के स्थापित होने के साथ ही ड्रग्स पालिसी को अमल में लाया गया है। सरकार ने ड्रग्स पालिसी के लिए वर्ष 2013 में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, सौरा के पहले निदेशक और टास्क फोर्स के संयोजक डा. अजीत के नागपाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed