फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drones will be control traffic on jammu and srinagar's streets

जम्मू और श्रीनगर की सड़कों पर ड्रोन से होगा ट्रैफिक कंट्रोल

Sat, 17 Oct 2015 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 17 Oct 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
drones will be control traffic on jammu and srinagar's streets

सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए पुलिस ने पहली बार श्रीनगर और जम्मू में ड्रोन का इस्तेमाल किया है। ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए एक डाक्यूमेंट्री तैयार की है।

विज्ञापन


जिसे वह शनिवार को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में ‘ट्रैफिक मैनेजमेंट’ पर इंस्टीट्यूशन ऑफ स्टडीज, लर्निंग एंड एनालिसिस (इस्ला) द्वारा आयोजित सेमिनार के दौरान दिखाएंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर आर्मड पुलिस के एडीजीपी एसएम सहाय ने बताया कि हमने ड्रोन के जरिये दोनों शहरों (श्रीनगर और जम्मू) में यातायात का अध्ययन किया है और एक डाक्यूमेंट्री तैयार की है, जिसे सभी हितधारकों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उन्हें ऐसी समस्याओं का पता चल पाएगा, जो भीड़ का कारण बनती हैं। सहाय जो इस्ला के डायरेक्टर भी हैं, उन्होंने कहा कि अपर्याप्त बुनियादी सुविधाओं के साथ वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण मार्गों पर भीड़ की स्थिति बन रही है।

सहाय के अनुसार श्रीनगर और जम्मू के अलावा इनको जोड़ने वाले राजमार्ग पर लोगों को अक्सर ट्रैफिक जैम का सामना करना पड़ता है। इस कारण यातायात प्रबंधन बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि इस्ला एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) है, जिसे पुलिस द्वारा प्रमोट किया जा रहा है। इस सेमीनार में समाज के हर वर्ग के लोगों के अलावा कई विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed