अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए पहली बार तैनात किए गए ड्रोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन कैमरों के इनपुट (से ली गई तस्वीरों और वीडियो) पर कंट्रोल रूम में लगातार नजर रखी जाएगी। किसी भी गड़बड़ी अथवा संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर वहां तैनात सुरक्षा बलों को जानकारी पहुंचाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एक विशेष टीम बनाई गई है जोकि इन कैमरों की फुटेज लगातार कंट्रोल रूम तक पहुंचाएगी। इसके अलावा सभी बेस कैंपों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
हाईवे पर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक जम्मू दानेश राणा ने बताया कि यह कोशिश रहेगी कि जम्मू आधार शिविर से सुबह रवाना होने वाले जत्थे को चार बजे से पहले टनल पार करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर स्थित सभी थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
जत्थे भारी सुरक्षा में रवाना होंगे। हाईवे से सटे इलाकों में भी पेट्रोलिंग की जाएगी। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर जोन जावेद जिलानी ने कहा कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। इसके पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। सुरक्षा की लगातार समीक्षा की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लगातार उनके कार्य क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने और अन्य सभी सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के इनपुट को गंभीरता से लेने और उन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।