फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drone found outside kishtwar jail jammu kashmir, militant activity suspected

आतंकियों की नजर अब जम्मू-कश्मीर के कारागार पर, किश्तवाड़ में जेल के पास मिला ड्रोन

Wed, 03 Jul 2019 06:51 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 03 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
drone found outside kishtwar jail jammu kashmir, militant activity suspected
किश्तवाड़ जेल के पास मिला ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकियों की लगातार नजर है। करीब एक साल पहले पुंछ की जिला जेल पर आतंकी हमला करने की सूचनाएं भी बाहर निकली थी। जेलों में बंद आतंकियों के नेटवर्क का पहले से ही पर्दाफाश हो चुका है। ऐसे में अब किश्तवाड़ जिले में जिला जेल के बाहर ड्रोन मिलने से फिर से ऐसा लग रहा है कि कहीं न कहीं आतंकियों की नजर इस जेल पर है। 
विज्ञापन


किश्तवाड़ में पिछले दो सालों के दौरान आतंकवाद रिवाइव हुआ है। क्षेत्र में एक दर्जन आतंकी सक्रिय हो गए हैं। आधा दर्जन आतंकी हमले हो चुके हैं। इसमें भाजपा और संघ नेताओं की हत्या शामिल हैं। कई जेलों में आतंकी भी बंद है। 
विज्ञापन


श्रीनगर जेल, उधमपुर, जम्मू की कोट भलवाल, पुंछ आदि कई जेलों में आतंकी बंद हैं। अमर उजाला ने जेल विभाग के डीजीपी वीके सिंह से इस बारे में बात की। पूछा कि जेलों पर लगातार आतंकियों की नजर है। पुंछ जेल पर आतंकी हमले की खबरें आई थीं। जेलों में जैमर सिस्टम कमजोर है। अब किश्तवाड़ जेल के पास ड्रोन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वी के सिंह का कहना है कि, किश्तवाड़ में जेल के पास मिले ड्रोन मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि इसके पीछे कहानी क्या है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed