फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drone found in jammu kashmir near highway

जम्मू कश्मीर में हाइवे के पास ड्रोन मिलने से दहशत

Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
drone found in jammu kashmir near highway
ड्रोन - फोटो : Demo Photo
जम्मू कश्मीर में नेशनल हाईवे बन टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे ड्रोन मिलने से दहशत फैल गई। जानकारी पाकर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि बाद में पता चला कि नेशनल हाईवे अथारिटी ने इसे निगरानी के लिए उड़ाया था, लेकिन तकनीकी कारण से यह नीचे गिर गया। 
विज्ञापन


कुछ देर के लिए लोगों को लगा कि यह कोई खुफिया यंत्र है, जो खतरा बन सकता है। बुधवार सुबह बन टोल पोस्ट से कुछ दूरी पर एक ड्रोन सड़क किनारे जमीन पर गिरा मिला। इसे देखकर गुजर रहे कुछ लोग सहम गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को बताया गया कि कोई संदिग्ध यंत्र पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। इसकी जांच की गई, जिसके बाद पुलिस को पता चला कि हाईवे वालों का ड्रोन है। हाईवे अथारिटी के अधिकारियों ने भी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को बताया गया कि हाईवे की जांच के लिए वह ड्रोन को हवा में उड़ाते हैं, लेकिन वह गिर गया। वह उसकी तलाश में लगे हुए थे। पुलिस ने बाद में ड्रोन को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed