{"_id":"58d2c6ea4f1c1b996e1a277a","slug":"drone-found-in-jammu-kashmir-near-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में हाइवे के पास ड्रोन मिलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में हाइवे के पास ड्रोन मिलने से दहशत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में नेशनल हाईवे बन टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे ड्रोन मिलने से दहशत फैल गई। जानकारी पाकर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि बाद में पता चला कि नेशनल हाईवे अथारिटी ने इसे निगरानी के लिए उड़ाया था, लेकिन तकनीकी कारण से यह नीचे गिर गया।
कुछ देर के लिए लोगों को लगा कि यह कोई खुफिया यंत्र है, जो खतरा बन सकता है। बुधवार सुबह बन टोल पोस्ट से कुछ दूरी पर एक ड्रोन सड़क किनारे जमीन पर गिरा मिला। इसे देखकर गुजर रहे कुछ लोग सहम गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को बताया गया कि कोई संदिग्ध यंत्र पड़ा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। इसकी जांच की गई, जिसके बाद पुलिस को पता चला कि हाईवे वालों का ड्रोन है। हाईवे अथारिटी के अधिकारियों ने भी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को बताया गया कि हाईवे की जांच के लिए वह ड्रोन को हवा में उड़ाते हैं, लेकिन वह गिर गया। वह उसकी तलाश में लगे हुए थे। पुलिस ने बाद में ड्रोन को उनके हवाले कर दिया।