फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dron

इस वर्ष तीन बार ड्रोन भेज चुका है पाकिस्तान

विज्ञापन
dron
अरनिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान इस साल तीन बार ड्रोन भेज कर इस ओर की फोटोग्राफी कर चुका है। मंगलवार की देर रात जबोयाल व छावनी पोस्ट इलाके में ड्रोन देखे जाने की यह तीसरी घटना थी। इसी वर्ष अप्रैल से मंगलवार तक पाकिस्तान द्वारा इसी एयर स्पेस का इस्तेमाल कर ड्रोन भेजे गए थे। सबसे अधिक हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों बार ही यूमट नामक पाकिस्तानी बीओपी से ड्रोन भेजे गए थे। जो करीब छह मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जबोयाल और छावनी पोस्ट के बीच का रास्ता काफी संवेदनशील है। इसीलिए पाकिस्तान की तरफ से इसी एयर स्पेस से पाकिस्तान तीन बार ड्रोन भेज चुका है। 24 अप्रैल को इसी एयर स्पेस का इस्तेमाल करते हुए जबोयाल व विक्रम पोस्ट पर ड्रोन भेज कर घुुसपैठ की। दो जुलाई को जबोयाल पोस्ट में ड्रोन से घुसपैठ की गई और अब मंगलवार देर रात को जबोयाल व छावनी पोस्ट के पास ड्रोन भेजा गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि तीनों ही बार ड्रोन यूमट नामक पाकिस्तानी बीओपी से उड़ाया गया और तीनों बार इसी एयर स्पेस का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed