{"_id":"57a230e34f1c1bb5602b8a62","slug":"drivers-beaten-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बिजबिहाड़ा और अवंतीपोरा में चालकों को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बिजबिहाड़ा और अवंतीपोरा में चालकों को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के आयल टैंकर चालकों की हालत बहुत ही खराब हो गई है। नुकसान के साथ उन्हें चोटें भी झेलनी पड़ रही हैं।
मंगलवार रात को बिजबिहाड़ा और अवंतीपोरा में प्रदर्शनकारियों ने आठ टैंकर चालकों को पकड़ा और टैंकर से बाहर निकालकर पहले उन्हें अपमानित किया और फिर बुरी तरह से पीटा गया। प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही बाधित करने के लिए जेसीबी से सड़क तक उखाड़ दी है।
जानकारी के अनुसार उधमपुर के दो चालक घाटी की ओर टैंकर लेकर जा रहे थे और 6 चालक श्रीनगर के थे, इन्हें भी नहीं बख्शा गया। आल जेएंडके टैंकर आनर्स एसोसिएशन के प्रधान आनन शर्मा ने बताया कि चालकों की ओर से उन्हें फोन पर बात कर मदद मांगी गई थी।
उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हजारों की भीड़ में चालकों को वहां से निकालना मुश्किल था। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस भी तमाशा देखती रही।
विज्ञापन
प्रधान के मुताबिक चालकों के बताए अनुसार आवाजाही बहाल न हो सके, इसके लिए जेसीबी की मदद से सड़क ही उखाड़ दी गई है। ऐसे हालत में टैंकर चालकों की जान जोखिम में बनी हुई है। उनके चालक अवंतीपोरा में टैंकर रोककर सुरक्षा मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई मदद के लिए आगे नहीं आया है।