फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Driver injured due to falling vehicle in Bisleri drain

बिसलेरी नाले में वाहन गिरने से चालक घायल

विज्ञापन
Driver injured due to falling vehicle in Bisleri drain
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरबीबी इलाके में जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा वाहन नाले में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत नाले में गिरीे वाहन से घायल को निकाल कर पीठ पर लाद कर 50 फुट खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सेना के नचलाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जम्मू से श्रीनगर जा रही टाटा मोबाइल (जेके08डी-1950) शेरबीबी इलाके में अनियंत्रित होकर बिसलेरी नाले में गिर गई। घटना के बाद पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया है। खास कर सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने घायल चालक को सेना के चिकित्सा सहायता केंद्र नचलाना में पहुंचाया। घायल की पहचान नरेश कुमार (54) पुत्र देवदास निवासी कठुआ के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसडीएच बनिहाल में स्थानांतरित किया गया है। सनद रहे कि सेना सीमाओं की रक्षा करने के साथ ही लोगों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहती है। जरूरत पड़ने पर हर मौके पर उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed