फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Driver, cleaner hands and feet shackled Cantor's looted

ड्राइवर, क्लीनर के हाथ-पांव बांधकर कैंटर लूटा

Mon, 01 Sep 2014 12:46 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Mon, 01 Sep 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
अंबाला से रेवाड़ी की तरफ जा रहे साबुन से भरे एक कैंटर को लुटेरों ने
विज्ञापन
चालक और क्लीनर के हाथ-पांव बांधकर करनाल के गांव कंबोपुरा के समीप लूट लिया।

वारदात का खुलासा रविवार सुबह हुआ, जब राहगीरों ने चालक और क्लीनर के हाथ-पांव बंधे देखे। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सेक्टर-चार चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कैंटर में लोड डिटोल साबुन कंपनी की 191 पेटियां थीं।

लुटेरे साबुन की पेटियों को अन्य वाहन में लोड करके कैंटर छोड़ फरार हो गए। जीटी रोड पर इन दिनों लुटेरों ने आतंक मचाया है। लुटेरे रोजाना करनाल जीटी रोड पर किसी न किसी लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, पुलिस ठोस कार्रवाई का दम भर रही है, लेकिन लुटेरे पकड़े नहीं जा रहे हैं।

शनिवार रात को भी करनाल जीटी रोड पर अंबाला से रेवाड़ी जा रहे डिटोल कंपनी के साबुन से भरे कैंटर को शिकार बनाया। कैंटर में सवार चालक और क्लीनर को बांधकर आगे कुछ ही दूरी पर गांव कंबोपुरा के पास कैंटर को खाली कर वहां पर कैंटर छोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर चार पुलिस चौकी के इंचार्ज जयपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव कंबोपुरा के पास अंबाला से रेवाड़ी जा रहे एक कैंटर को लुटेरों ने लूट लिया है। चालक और क्लीनर को बांधकर वहां से कैंटर में लोड 191 पेटी डिटोल कंपनी के साबुन को लूटकर फरार हो गए।

दो दिन पहले लूटी थी कार
लुटेरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया और पुलिस को लुटेरों का सुराग नहीं लगा है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि लुटेरों की खोज के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही लुटेरों का सुराग लग जाएगा। दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि कैंटर से पेटियां दूसरे वाहन में शिफ्ट करने में समय लगना तय है। पुलिस पीसीआर के चक्कर नहीं लगते। इस कारण लुटेरे वारदात को आराम से अंजाम दे जाते हैं। दो दिन पहले भी सेक्टर-12 में गोगड़ीपुर के युवक से कार लूटी जा चुकी है। उसमें भी पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं, लेकिन अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed