{"_id":"67b4eea478372d8891099c42","slug":"driver-and-co-driver-caught-for-stealing-diesel-from-trucks-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101722-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रकों से डीजल चोरी करने पर चालक-सहचालक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रकों से डीजल चोरी करने पर चालक-सहचालक दबोचे
Wed, 19 Feb 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के बाहर का मामला, ट्रक यूनियन ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
ट्रक से डीजल से भरे दो बैरल की पकड़े, मेटाडोर चालकों को बेचते थे
डोडा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रकों से डीजल चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया गया है। यह दोनों ट्रक चालक और सहचालक हैं। ट्रक यूनियन के सदस्यों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही मौके पर उनके ट्रक की टंकी भरी मिली और अंदर दो डीजल से भरे बैरल बरामद किए।
जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग से ट्रकों से एक साल से डीजल चोरी हो रही थी। इसके अलावा एक साल में 25 बैटरियां भी चोरी हो चुकी हैं। ट्रक रेलवे यूनियन के प्रधान और अन्य चालक इस संबंध में काफी परेशान थे। पुलिस की ओर से कोई अंकुश नहीं लगा पाने पर खुद ही चोरों को पकड़ने का जिम्मा संभाल लिया।
इसके चलते एक टीम का गठन किया गया। दिन-रात रेलवे स्टेशन की पार्किंग में पहरा देना शुरू कर दिया। डोडा निवासी ट्रक चालक और सहचालक ने तीन दिन से ट्रक को रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगाया था। यूनियन के सदस्य और ट्रक चालकों को पहले ही दोनों पर चोरी करने का शक था। जैसे ही मंगलवार को ट्रकों से डीजल चोरी की घटना सामने आई।
विज्ञापन
उन्होंने चालक और सहचालक को पूछताछ शुरू कर दी। पकड़े जाने के डर से चालक और सहचालक ट्रक लेकर फरार हो गए। उनके साथ ट्रक का मालिक भी ट्रक से उतरकर भाग गया। यूनियन के सदस्यों ने गंग्याल से चालक और सह चालक को ट्रक के साथ पकड़ लिया।
जांच करने पर उनके ट्रक की टंकी डीजल से भरी मिली। साथ ही ट्रक के भीतर डीजल से भरी दो बैरल मिलीं। यह दोनों डीजल को मेटाडोर वालों को बेचते थे। यूनियन के सदस्यों ने सख्ती से पूछा तो उन्होंने ट्रैकों से डीजल की चोरी को कबूल लिया। इस मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। ट्रक चालक, और सह चालक को ट्रक समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद