{"_id":"5dadfdcd8ebc3e93aa193d0c","slug":"drinking-water-supply-stopped-from-10-months-jammu-news-jmu1957037139","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 माह से पेयजल सप्लाई बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 माह से पेयजल सप्लाई बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंचायत चक्क भगवाना के वार्ड नंबर तीन में पिछले 10 महीने से पेयजल सप्लाई बंद होने से लोग परेशान हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। बताया जाता है कि नए पाइप विभाग के पास नहीं होने के कारण पानी आपूर्ति करने में बाधा आ रही है।
स्थानीय निवासी सूरज शर्मा, सूरम चंद तथा बृज कुमार शर्मा ने बताया कि दस महीने से चक्क भगवाना के वार्ड तीन में पानी के लिए पेयजल के लि हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। यहां के लोगों को पानी दूसरे वार्ड से लाना पड़ता है। पानी के बिना जिंदगी काफी मुश्किल हो गई है। सूरज शर्मा ने बताया कि इस विषय में पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों से भी कई बार कह चुके हैं, लेकिन पानी सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। पीएचई विभाग के मुताबिक सड़क निर्माण के कारण पानी लाइन ध्वस्त हुई है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
अभी पानी का और करना होगा इंतजार
क्षेत्र में तैनात पीएचई विभाग के जेई रमजीश मनकोटिया ने बताया कि गांव चक्कभगवाना से लेकर ढोक खालसा तक पीएमजीएसवाई विभाग की तरफ से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। पीएचई विभाग के पाइप सड़क पर फेंके गए मलबे के नीचे दब गए हैं, जिससे पानी की सप्लाई बंद हो गई है। अभी विभाग के पास नए पाइप नहीं हैं। कुछ दिन तक इंतजार करना पड़ेगा।