{"_id":"62d1c5e84540900cdd25d012","slug":"drinking-water-problem-vijaypur-news-jmu2640242124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव नगर के निवासी उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव नगर के निवासी उतरे सड़क पर
विज्ञापन
पानी के लिए विजयपुर में प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। कांग्रेस सेवादल के सांबा जिला प्रधान धर्मपाल के नेतृत्व में शुक्रवार को शिव नगर में विकास न होने के कारण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिव नगर में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार हर बार यहां विकास करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई विकास नहीं हुआ, जिस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने पंचों, सरपंचों, सांबा जिला प्रशासन और एलजी मनोज सिन्हा के खिलाफ भी नारेबाजी की। कहा कि मुख्य मार्ग पर चारों तरफ सड़क के ऊपर मिट्टी ही मिट्टी है, और जब बारिश पड़ जाती है तो वहां से गुजरना काफी कठिन हो जाता है। विद्यार्थी बच्चे बुजुर्ग आदि फिसल कर गिर जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है और चेतावनी दी है कि शिव नगर में मुख्य मार्ग पर जल्द से जल्द तारकोल डाला जाए और वहां जो प्राचीन नाला है, उसकी भी सफाई की जाए। क्योंकि गर्मी में वहां बदबू फैली रहती है, जिस कारण लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन में माडु राम, तरसेम मसीह आदि शामिल रहे।
अखनूर में एक माह से जलापूर्ति ठप
अखनूर। कस्बे के सटे गांव वरदाल में एक माह से जलापूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने जल शक्ति कार्यालय में शुक्रवार को एक्सईएन का घेराव कर नारेबाजी की और मांग की कि क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारु की जाए।
विज्ञापन
जलशक्ति कार्यालय गांव वरदाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एक्सईएन का घेराव कर के पानी की आपूर्ति के लिए नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। ग्रामीणों ने कहा कि ट्यूबवेल में पहले मोटर खराब थी। इसके बाद ट्यूबवेल पर स्थायी कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से एक माह से गांव में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है, जबकि पैसे देकर टैंकर के मध्य पानी पीने पर मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी की स्थायी तैनाती नहीं होने पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक्सईएन ब्रह्म ज्योत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया शीघ्र ही पानी की आपूर्ति होगी।