{"_id":"617316ed5c45ee56f17c471a","slug":"drinking-water-problem-vijaypur-news-jmu2463795103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ा मोड़ गांव में पेयजल की भारी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ा मोड़ गांव में पेयजल की भारी किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। क्षेत्र के गांव गुड़ा मोड़ में पेयजल की भारी किल्लत चल रही है। इस कारण लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष है।
गुड़ा मोड़ क्षेत्र के शशि पाल, अमरतपाल, जोगिंदर, प्रेमपाल, सुरजीत, कुलदीप राज आदि ने बताया कि कंडी क्षेत्र होने के कारण हम लोग सिर्फ जल शक्ति विभाग की तरफ से दी जाने वाली जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं। क्योंकि वहां हैंडपंप काम नहीं करते। मगर विभाग भी हम लोगों को पानी समय पर नहीं देता है। इस कारण हम लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। उसके बावजूद भी जल शक्ति विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब उनके पास जाते हैं तो तरह-तरह का बहाना लगाकर हम लोगों को भेजे देते हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति भी समय पर नहीं मिलती। इस कारण कई दिन से पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पानी की आपूर्ति तत्काल दुरुस्त नहीं की गई तो जल शक्ति विभाग के खिलाफ विरोध किया जाएगा।
----
तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति में देरी हो रही है। जल्द ही आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
-सज्जाद गुप्ता, जेेई, जल शक्ति विभाग