{"_id":"62869b7e4e218162f9306da3","slug":"drinking-water-problem-samba-news-jmu260163860","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत पर दियानी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत पर दियानी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के दियानी गांव के ग्रामीणों ने डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र के नेतृत्व में वीरवार को जिला मुख्यालय के सामने धरना दिया गया। प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों के अनुसार कई-कई दिन से उन्हें पानी की किल्लत बनी हुई है। जल शक्ति विभाग की ओर से भी कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिला प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी वह लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें शीघ्र पानी की सुचारु आपूर्ति नहीं की गई तो वह लोग अपने बच्चों के साथ सड़कों पर आ जाएंगे।
प्रदर्शन में भाजपा नेता ओंकार पाधा, पंच चंद्र, निमला पाधा, हानी पाधा, मुकुल, केशव पाधा, तिलक राज, मुन्नु पाधा आदि शामिल रहे।
भीषण गर्मी लोगों को पानी और बिजली नहीं मिल रही
विजयपुर। क्षेत्र में बिजली और पानी की जबरदस्त किल्लत चल रही है, लेकिन जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जगह-जगह प्रदर्शन भी लोग कर रहे हैं। उसके बावजूद लोगों को पानी और बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त, डिवकॉम, एलजी मनोज सिन्हा आदि को पत्र भेजेंगे। उसके बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है। क्षेत्र के रमेश कुमार, दीपक शर्मा, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार, रविंद्र सिंह आदि ने बताया कि गर्मी में हर बार बिजली और पानी की किल्लत होती है। इस बार तो सारी हदें पार कर दी हैं। बच्चे बुजुर्ग भी बिजली कटौती से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जब विभाग के अधिकारियों को बताया जाता है तो उनका जवाब मिलता है कि बिजली पीछे से बंद है। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ स्मार्ट मीटर लगाकर तंग किया जा रहा है। दूसरा बिजली कटौती से यह कैसा विकास हो रहा है।
उन्होंने जल शक्ति और बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बिजली और पानी की किल्लत को तत्काल दूर किया जाए। ताकि लोगों की चल रही परेशानी हल हो सके।