फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water problem

गर्मी बढ़ने के साथ पानी की वड़ रही समस्या

विज्ञापन
drinking water problem
कस्वे में नल से पानी भरते हुए लोग - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। समय से पहले गर्मी बढ़ने के साथ क्षेत्र में पेयजल की समस्या भी विकराल रूप होने लगी है। लोगों को स्वच्छ पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष कर उपजिले में लगे हैंडपंपों का पानी वर्षों पहले दूषित घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इन दिनों अधिकतर लोग ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर हैं। पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक वर्ष पूर्व नगर पालिका की ओर से कई वार्डों में पुरानी पाइपें बदली गई थीं। मोहिंद्र चौधरी का कहना है कि थोड़ा बहुत पानी आता भी है तो उसका कोई समय निश्चित नहीं है। उनका कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। गर्मी आते ही संकट बढ़ जाता है। रमेश कुमार का कहना है कि जल शक्ति विभाग की ओर से दो वर्षों से नया ट्यूबवेल बोर होने के बाद आज भी इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को ट्यूबवेलों से सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अजीत राज का कहना है कि गर्मी शुरू होने पर लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए विभाग की कारगर योजना नहीं होने पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को चाहिए कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed