फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drinking water problem

तीन करोड़ खर्च होने पर भी चक भगवाना के लोग प्यासे

विज्ञापन
drinking water problem
ज्यौड़ियां। गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। तहसील ज्यौड़ियां की पंचायत चकभगवाना के ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। कई घरों में अभी तक पानी के कनेक्शन ही नहीं हैं। ग्रामीणों ने पंचायत में बने ट्यूबवेल से आपूर्ति देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पेयजल के लिए बहुत दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। विशेष बात यह है कि यहां पेयजल आपूर्ति पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं, इसके बाद भी गांव के लोग प्यासे ही हैं।
विज्ञापन

गांव चकभगवाना में ढोकखालसा के ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन बड़ा क्षेत्र होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। वर्ष 2013 में ग्रामीणों ने पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा के सामने पेयजल किल्लत दूर करने की मांग रखी और पंचायत चक भगवाना के चार वार्ड के लोगों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए पीएई विभाग की तरफ से वर्ष 2013 में एक ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू किया गया। पेयजल की इस योजना पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आई और 2018 में ट्यूबवेल का काम पूरा हो गया, लेकिन विभाग आज तक उस ट्यूबवेल से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नही करा पाया है। क्योंकि विभाग ने वार्डों में पाईपें नहीं बिछाईं। ग्रामीणों के लिए बनाया गया यह ट्यूबवेल शोपीस बन कर रह गया है।
विज्ञापन

इस विषय में ग्रामीण सूरज शर्मा, बृज कुमार, चननो देवी तथा राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह पानी के लिए बेहद दिक्कतें झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल के निर्माण से आस जगी थी, लेकिन लगता है विभाग की लापरवाही के चलते समस्या का हल होने वाला नहीं है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द पाइपलाइन बिछा कर पानी मुहैया कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि हमारी पानी की समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो हम प्रदर्शन करने सड़क पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के लिए पाइप नहीं है। विभाग ने टेंडर कर दिए हैं, लेकिन अब हमें पता चला है कि ठेकेदार पाइप के लिये पैसे जमा नहीं करा पा रहा है, इसलिए काम में देरी हो रही है। अब री-टेंडर किए जाएंगे, उसके बाद समस्या का समाधान होगा।
-सौदागर सिंह चौधरी, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed