फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drill to teach illiterate villagers in jammu

अनपढ़ ग्रामीणों को पढ़ाने की कवायद तेज

Wed, 14 Jan 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 14 Jan 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
drill to teach illiterate villagers in jammu
साक्षर भारत मिशन के तहत चार वर्ष के लंबे इंतजार के बाद जम्मू संभाग में पंचायतों में प्रेरक नियुक्त करने का काम शुरू हुआ है। प्रेरक अनपढ़ ग्रामीणों की पहचान कर उन्हें पढ़ाएंगे। नियुक्त का काम पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रहा है।
विज्ञापन


अनपढ़ ग्रामीणों को अक्षर ज्ञान देने के लिए केंद्र सरकार ने साक्षर भारत मिशन को 2009 में शुरू किया था। 2010 में यह योजना जम्मू पहुंची। योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में शिक्षा केंद्र खोले जाने थे, लेकिन समय पर काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने योजना पर काम की जिम्मेदारी डाइट को सौंप दी। डाइट ने इसको जल्द शुरू करने के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 2014 में कर्मचारी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गए और साक्षर भारत मिशन पर काम अधर में ही लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चुनाव के बाद डाइट ने फिर काम तेज कर दिया है। सभी जिलों में प्रेरक नियुक्त किए जा रहे हैं। प्रत्येक पंचायत में दो प्रेरक नियुक्त करने का प्रावधान है। कई स्थानों पर प्रेरक नियुक्त कर दिए गए हैं।


प्रेरकों को सबसे पहले पंचायतों में सर्वे करके अनपढ़ ग्रामीणों की सूची तैयार करनी है। इसके बाद ग्रामीणों को शिक्षा देने का काम शुरू किया जाएगा। डाइट एचओडी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रेरक नियुक्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इनको दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ग्रामीणों को शिक्षा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed