फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DRDO Kovid Hospital will start from today

आज से शुरू होगा डीआरडीओ कोविड अस्पताल

विज्ञापन
DRDO Kovid Hospital will start from today
जम्मू। भगवती नगर स्थित रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) का 500 बिस्तर वाला प्रतिष्ठित अस्पताल शनिवार से शुरू किया जा रहा है। एलजी मनोज सिन्हा शनिवार सुबह अस्पताल का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद ऑक्सीजन के ट्रायल रन के साथ अस्पताल को औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में तीन लेवल स्थापित किए गए हैं, जिसमें कोविड मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के हिसाब से उन्हें इलाज दिया जाएगा। इस अस्पताल में कोविड मरीज सीधे पहुंचकर रिपोर्ट कर सकते हैं, जिसमें उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। अन्य अस्पतालों की तरह यहां भी ट्राईएज व्यवस्था होगी। डीआरडीओ अस्पताल में चार वार्ड स्थापित किए गए हैं, जिसमें तीन वार्ड सामान्य और एक आईसीयू का है। अस्पताल से सौ से अधिक आईसीयू बिस्तर हैं, जिसमें मरीजों के हिसाब से ही विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू ने बताया कि अस्पताल में गैर कोविड मरीज नहीं देखे जाएंगे। जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों से कोरोना मरीजों को डीआरडीओ में शिफ्ट करने का अभी कोई प्लान नहीं है। लेकिन भविष्य में नए कोरोना मरीजों को डीआरडीओ में ही भेजा जाएगा। इससे जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों को धीरे-धीरे गैर कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसके बाद सामान्य मरीजों को भी उचित इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

अनुबंध स्टाफ यहां होगा नियुक्त
डीआरडीओ अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर, विशेषज्ञ और पैरा मेडिकल स्टाफ भेजा गया है। इसके अलावा जीएमसी प्रशासन के बैनर तले अनुबंध स्टाफ नियुक्त किया जा रहा है। इसमें जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों का भी स्टाफ लगाया जाएगा। मरीजों के हिसाब से स्टाफ का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ अस्पताल के शुरू होने से शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों पर कोविड मरीजों का लोड धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। एलजी शनिवार सुबह 9:30 से 10 के बीच अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक दो ट्रायल रन किए जाएंगे, ताकि सभी जरूरी सुविधाओं की जांच सुनिश्चित बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed