फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drama Karamgati staged in Writer's Hall

Jammu News: लेखक हॉल में नाटक करमगति का मंचन

विज्ञापन
Drama Karamgati staged in Writer's Hall
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। लोक नायक बाबा जित्तो की पौराणिक कथा को संरक्षित करते हुए नाटक करमगति का मंचन सोमवार को डोगरी संस्था जम्मू के थिएटर सह लेखक हॉल में किया गया। विक्रम शर्मा लिखित और द कलाकार के लिए सपना सोनी द्वारा निर्देशित यह नाटक भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में प्रस्तुत किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि पद्मश्री बलवंत ठाकुर और नगर निगम जम्मू के पूर्व अध्यक्ष किरण वट्टल ने की।
यह नाटक एक शिक्षक और धार्मिक व्यक्ति दिनेश्वर ओबेरॉय के इर्दगिर्द घूमता है, जो बाबा जित्तो की गाथा में गहराई से डूबे हुए हैं। पत्नी की अचानक मृत्यु के सदमे के बाद उन्होंने बाबा जित्तो के जीवन के पात्रों को जीना और अभिनय करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्हें मानसिक आश्रय (मेंटल असाइलम) में रखा गया था। जब उनकी बेटी गौरी मंच अभिनेता अंकुश गुप्ता से मदद मांगती है, तो वह अनिच्छा से सहमत हो जाते हैं, लेकिन चेतावनी देते हैं कि उसके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके बाद उनके पिता को एक चिकित्सीय उपाय के रूप में भूमिका निभाने की अनुमति दी गई। लेकिन जैसा कि भविष्यवाणी की गई थी, उसके पिता की उनके अंतिम प्रदर्शन में मृत्यु हो जाती है। जोगी गिरधारी लाल द्वारा बाबा के कारक के पार्श्व गायन ने अच्छा प्रभाव डाला। मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता की भूमिका में संदीप शर्मा ने प्रभावशाली अभिनय किया। अभिनेता अंकुश गुप्ता के रूप में हिमांशु दर्शन ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन किया, जबकि बेटी गौरी ओबेरॉय के रूप में सपना सोनी ने संकट में पड़ी बेटी के दबाव को झेलने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुष्पा सोनी की वेशभूषा और शालिनी शर्मा की मेक-अप में विशेषज्ञता काफी अच्छी थी, जबकि संगीत को प्रबल शर्मा ने बखूबी संभाला था। निर्देशन में सहयोग करने में नवनीत वर्मा की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed