फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drain blockes in rs pura

म्यूनिसिपल कमेटी आरएस पुरा की और से सफाई अभियाण चलाया गया

विज्ञापन
drain blockes in rs pura
कस्बे की वार्ड पांच में एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी सहित अन्या सफाई करवाते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। बुधवार की रात से वीरवार सुबह तक हुई जोरदार बारिश के बाद कस्बे के नाले कचरे से पट गए। पानी की निकासी ठीक से नहीं हो रही थी। प्लास्टिक और कैरी बैग पानी की राह रोकते नजर आए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए म्यूनिसिपल कमेटी ने तुरंत सफाई अभियान चलाया और नाले से कचरे को हटवाया गया।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी ने आरएस पुरा-सुचेतगढ सड़क किनारे एक नाले को तोड़वा कर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई। पप्पी ने कहा कि पिछले दिनों कस्बे के सभी नालों की सफाई करवाने का मकसद बरसात के दिनों पानी निकासी सुनिश्चित करना था। जिस स्थानों पर दुकानदार नाले पर कब्जा कर रखे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

अगर उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटवाया तो एमसी की ओर से जेसीबी लगवा कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। कस्बे की वार्ड पांच के चौधरी चमेल सिंह, ओम प्रकाश आदि ने कहा कि यदि पहले ही वहां नाला तोड़वा कर सफाई करवाई जाती तो आज समस्या पैदा नहीं होती। सफाई अभियान के दौरान पार्षद अंजू देवी, किशोर शर्मा, अंजूवाला, इओ कैलाश चौधरी, भाजपा सिटी प्रधान बिक्रम संधू आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed