फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Draft report of Jammu and Kashmir delimitation released

जम्मू-कश्मीर : संशोधन के साथ परिसीमन की मसौदा रिपोर्ट जारी, 21 तक दे सकेंगे आपत्तियां व सुझाव

Mon, 14 Mar 2022 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 06:56 AM IST
सार

आयोग की टीम इसी महीने कर सकती है जम्मू-कश्मीर का दौरा, जम्मू व श्रीनगर में सुनवाई प्रस्तावित। 

विज्ञापन
Draft report of Jammu and Kashmir delimitation released
परिसीमन आयोग जम्मू और कश्मीर file pic... - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा हलकों का पुनर्निर्धारण कर दिया गया है। परिसीमन आयोग की ओर से कुछ संशोधनों के साथ मसौदे को सार्वजनिक करने के साथ ही जनता से आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। सात दिन में आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। 21 मार्च तक आपत्तियां दाखिल करने के बाद आयोग इन पर विचार करेगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही इस महीने के आखिर में प्रदेश का दौरा कर आयोग लोगों से परिसीमन और उससे संबंधित आपत्तियों पर बात कर सकता है। जम्मू की सुचेतगढ़ सीट को बहाल कर आरएस पुरा को खत्म कर दिया गया है। अब आरएस पुरा का शहरी इलाका व तहसील का दसरोपुर, आरएस पुरा खास व कोटली शाहदौला पटवार सर्किल का हिस्सा जम्मू दक्षिण के साथ जुड़ेगा। जम्मू दक्षिण का नाम आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण होगा। सांबा का गुढ़ा सलाथिया विजयपुर के बजाय सांबा विस क्षेत्र का हिस्सा होगा। 
विज्ञापन


ड्राफ्ट रिपोर्ट के अनुसार नगरोटा का नाम अब भलवाल-नगरोटा होगा। वहीं रायपुर दोमाना व गांधीनगर सीट का अस्तित्व समाप्त हो गया है। रियासी में माता वैष्णो देवी और जम्मू में राजा बाहुलोचन के नाम पर बाहु सीट होगी। बाहु का इलाका पहले गांधीनगर के नाम से था। राजोरी में कालाकोट सीट अब कालाकोट-सुंदरबनी के नाम से जानी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में हब्बाकदल को बहाल कर दिया गया है, जबकि सहयोगी सदस्यों (सांसदों) को सौंपी गई रिपोर्ट में प्रस्तावित जिले की अन्य सीटों के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शोपियां में जैनापोरा नाम से नई सीट बनी है। शोपियां व गांदरबल में केवल दो ही सीटें होंगी। 

राजोरी में सबसे अधिक तीन सीटें एसटी व जम्मू में चार सीटें एससी के लिए आरक्षित
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नौ सीटों में तीन कश्मीर और छह जम्मू संभाग में हैं। राजोरी में सबसे अधिक तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इसके साथ ही पुंछ में दो और रियासी, अनंतनाग, गांदरबल व बांदीपोरा में एक-एक सीटें हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों में जम्मू में चार, उधमपुर, कठुआ व सांबा में एक-एक सीट हैं। 

  • अनुसूचित जाति: रामनगर (उधमपुर), कठुआ दक्षिण, रामगढ़ (सांबा), बिश्नाह, सुचेतगढ़, मढ़, अखनूर (सभी जम्मू)
  • अनुसूचित जनजाति: गुरेज (बांदीपोरा), कंगन (गांदरबल), कोकरनाग (अनंतनाग), माहौर (रियासी), राजोरी, दरहाल व थन्नामंडी (राजोरी), सूरनकोट व मेंढर (पुंछ)


जम्मू में छह व कश्मीर में एक सीट बढ़ी
परिसीमन के अनुसार प्रदेश की विधानसभा में सात सीटें बढ़ाई गई हैं। इसमें जम्मू में छह व कश्मीर में एक सीट बढ़ी है। सात सीटें बढ़ने के साथ ही 90 सदस्यीय विधानसभा हो गई है। पहले 83 सीटें थीं। पहली बार अनुसूचित जनजाति को आरक्षण दिया गया है। 

  • कुल सीटें - 90
  • जम्मू संभाग - 43
  • कश्मीर संभाग - 47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed