फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dr. shyama prasad mukherjee balidan diwas

'डाक्टर मुखर्जी से सीख लेने की जरूरत'

Tue, 23 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 23 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
dr. shyama prasad mukherjee balidan diwas

डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनसे सीख लेने की अपील की। अखनूर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि देश को एकजुट करने में डाक्टर मुखर्जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1953 और इसके पहले अन्य राज्यों के निवासियों जम्मू कश्मीर में आने के लिए परमिट लेना पड़ता था।

विज्ञापन


इसके खिलाफ डाक्टर मुखर्जी ने आवाज मुखर की और कानून में बदलाव लाया। शर्मा ने कहा कि यूपीए शासन में देश में जमकर घोटाले हुए। इसके विकास के मामले में देश पिछड़ गया। लोगों को खाने तक के लाले पड़ने लगे। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कि एक साल में ही विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान चलाना होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा ब्लाक प्रधान कुलदीप बनोत्रा, महासचिव पवन गुप्ता, जगदीश भगत, मनमोहन सिंह, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे। खौड़ में मंडल प्रधान पंडित मेलाराम और विधायक डाक्टर कृष्ण लाल भगत की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने डाक्टर मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हमें डाक्टर मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर दीपक सिंह, बलवान सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बिश्नाह में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा समेत पंडित नारायण दत्त शर्मा, जिला प्रधान सतपाल पप्पी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि डाक्टर मुखर्जी ने आज ही के दिन बलिदान दिया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर में प्रवेश के लिए बने कानून से मुक्ति दिलाई थी। विजयपुर के पास जख गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर सुखविंदर सिंह, जयप्रकाश शर्मा समेत पंच-सरपंच मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed