फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dr. Rakesh Kumar Appoint New President of Sewa Bharti

Jammu News: डॉ. राकेश कुमार झा सेवा भारती जम्मू-कश्मीर के नए अध्यक्ष बने

विज्ञापन
Dr. Rakesh Kumar Appoint New President of Sewa Bharti
- सेवा भारती जम्मू-कश्मीर की वार्षिक आम बैठक में नई टीम का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सेवा भारती जम्मू-कश्मीर ने रविवार को वेद मंदिर परिसर अम्बफला स्थित प्रदेश कार्यालय में अपनी वार्षिक आम बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान संगठन की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके बाद मौजूदा समिति को दो कार्यकाल तक सेवा भारती के अध्यक्ष रहे डॉ. अनिल मन्हास द्वारा भंग कर दिया गया। इसके बाद नए अध्यक्ष के लिए सेवा भारती के सदस्यों के बीच चुनाव कराया गया। डॉ. राकेश कुमार झा (प्रोफेसर और एचओडी ईसीई विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू) को सेवा भारती जम्मू-कश्मीर का अध्यक्ष चुना गया। नए अध्यक्ष ने एक नई टीम का गठन किया और राज्य टीम के अन्य सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी और अश्वनी पाबा, शिव कुमार शर्मा और डॉ. अनिल मन्हास से संगठन के संरक्षक बने रहने का अनुरोध किया। इस दौरान प्रदीप कपूर को महासचिव, त्रिलकनाथ नेगी, फारूक डार, प्रह्लाद मन्हास को उपाध्यक्ष, विकास महाजन को संयुक्त सचिव, सूरज शर्मा को कार्यालय सचिव और अजय टाकू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed