{"_id":"5a549c604f1c1bd1178b5c02","slug":"dr-farooq-abdullah-says-till-we-have-talks-with-pakistan-will-not-end-terrorism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महबूबा के बयान का फारूक ने किया समर्थन, कहा- पाक से बातचीत से ही खत्म होगा आतंकवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा के बयान का फारूक ने किया समर्थन, कहा- पाक से बातचीत से ही खत्म होगा आतंकवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Jan 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने सीएम महबूबा मुफ्ती के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इस बात को समझा कि बिना पाकिस्तान से बात किए कुछ नहीं होगा।
अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक पाकिस्तान से बात नहीं होगी तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पाकिस्तान से बातचीत करने का दम है।
विज्ञापन
पढ़ें:- सीएम महबूबा मुफ्ती की अपील, जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए बात करें भारत-पाक
आपको बता दें कि 7 जनवरी को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों की वकालत करते हुए दोनों देशों के नेतृत्व से संबंध सुधारने के लिए कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा था कि दोनों पड़ोसियों के बीच दुश्मनी और हिंसा कम होने के लिए दोस्ती ही एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
I congratulate J&K CM for realizing that till we have talks with Pakistan, militancy will not end. I feel Modi ji has the courage to initiate this and take it to the logical end: Dr.Farooq Abdullah pic.twitter.com/MaD8cG2Wm3
— ANI (@ANI) January 9, 2018विज्ञापन
अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक पाकिस्तान से बात नहीं होगी तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पाकिस्तान से बातचीत करने का दम है।
विज्ञापन
पढ़ें:- सीएम महबूबा मुफ्ती की अपील, जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए बात करें भारत-पाक
आपको बता दें कि 7 जनवरी को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों की वकालत करते हुए दोनों देशों के नेतृत्व से संबंध सुधारने के लिए कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा था कि दोनों पड़ोसियों के बीच दुश्मनी और हिंसा कम होने के लिए दोस्ती ही एकमात्र रास्ता है।
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : BASIT ZARGAR
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा स्थित समाधि के पास आयोजित सभा में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सीमा पर गोलाबारी के दौरान दोनों ओर के लोगों की जान जाती है। लोगों में असुरक्षा का माहौल पैदा होता है।
राज्य ने काफी रक्तपात देखा है। इससे बाहर निकलने का समय आ गया है। आखिर कब तक खून बहते देखते रहेंगे? दोनों देशों के लोगों के बीच घृणा को एक शांति कथा में बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंसा ने लोगों को केवल दु:ख दिया है।