फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dr.Farooq Abdullah says till we have talks with Pakistan will not end terrorism

महबूबा के बयान का फारूक ने किया समर्थन, कहा- पाक से बातचीत से ही खत्म होगा आतंकवाद

Tue, 09 Jan 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 09 Jan 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Dr.Farooq Abdullah says till we have talks with Pakistan will not end terrorism
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने सीएम महबूबा मुफ्ती के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इस बात को समझा कि बिना पाकिस्तान से बात किए कुछ नहीं होगा। 
विज्ञापन

 



अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक पाकिस्तान से बात नहीं होगी तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पाकिस्तान से बातचीत करने का दम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- सीएम महबूबा मुफ्ती की अपील, जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए बात करें भारत-पाक

आपको बता दें कि 7 जनवरी को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों की वकालत करते हुए दोनों देशों के नेतृत्व से संबंध सुधारने के लिए कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा था कि दोनों पड़ोसियों के बीच दुश्मनी और हिंसा कम होने के लिए दोस्ती ही एकमात्र रास्ता है। 
 

Dr.Farooq Abdullah says till we have talks with Pakistan will not end terrorism
महबूबा मुफ्ती - फोटो : BASIT ZARGAR
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा स्थित समाधि के पास आयोजित सभा में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सीमा पर गोलाबारी के दौरान दोनों ओर के लोगों की जान जाती है। लोगों में असुरक्षा का माहौल पैदा होता है।

राज्य ने काफी रक्तपात देखा है। इससे बाहर निकलने का समय आ गया है। आखिर कब तक खून बहते देखते रहेंगे? दोनों देशों के लोगों के बीच घृणा को एक शांति कथा में बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंसा ने लोगों को केवल दु:ख दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed