{"_id":"5a2045c74f1c1b9e678beffe","slug":"dps-competition-win-three-gold-and-six-silver-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड बाल प्रतियोगिता में रहा डीपीएस का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड बाल प्रतियोगिता में रहा डीपीएस का दबदबा
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अंतर राज्य खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर दबदबे को कायम रखने का सिलसिला दिल्ली पब्लिक स्कूल राजोरी ने जारी रखा और तीन गोल्ड और छह सिल्वर मेडल जीते।
विज्ञापन
जम्मू में आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड बाल खेल प्रतियोगिता में डीपीएस राजोरी ने तीन स्वर्ण पदक, छह रजत पदक, सात कांस्य पदक जीत कर नाम रोशन कर दिया।
डीपीएस राजोरी के प्रिंसिपल दीपक कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय स्पीड बाल प्रतियोगिता में डीपीएस राजोरी के 19 छात्र भाग लेने अपने खेल टीचर के साथ जम्मू गए थे। जम्मू में खेली इस प्रतियोगिता में डीपीएस राजोरी के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक को जीता।
विज्ञापन
इसके साथ छह रजत व सात कांस्य पदक भी जीते हैं। प्रिंसिपल के अनुसार डीपीएस राजोरी के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी सबसे आगे हैं। जुड़ो कराटे में भी डीपीएस राजोरी के विद्यार्थी अपना कमाल दिखा चुके हैं।
विज्ञापन