फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DPR FOR BANGANGA TO COME SOON

बाणगंगा के संरक्षण को शीघ्र बनेगी डीपीआर, श्राइन बोर्ड की बैठक में कई प्रोजेक्टों पर मुहर

Tue, 11 Apr 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 11 Apr 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
DPR FOR BANGANGA TO COME SOON
बाणगंगा - फोटो : File Photo

ककरयाल, कटड़ा में हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 59वीं बैठक में बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने कई प्रोजेक्टों पर मुहर लगाई। बाणगंगा की सुरक्षा, विकास और संरक्षण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करके काम किया जाएगा। इसमें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों पर मैत्री वातावरण के आधार पर श्राइन क्षेत्र में प्रोजेक्टों पर काम होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने सिरा कालोनी के विकास के लिए 379.43 लाख रुपये के प्रोजेक्टों को मंजूरी दी। राज्यपाल ने आगामी 40-50 साल के भविष्य को ध्यान में रखते हुए श्राइन और आसपास के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए मास्टर प्लान तैयार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बोर्ड ने सिरा कालोनी और आसपास के क्षेत्र में चल रही छह विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा की। सिरा-ककरयाल में 254.45 लाख रुपये से नालियों के निर्माण, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल ककरयाल को विकसित करने, स्टेनलैस स्टील बस पैसेंजर शेड, कम्युनिटी हाल, स्ट्रीट लाइट और सड़क किनारे पौधारोपण पर काम हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतिभाओं को मौका देने पर जोर

DPR FOR BANGANGA TO COME SOON
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : फाइल फोटो

राज्यपाल ने सीईओ अजीत कुमार साहू को सिरा कालोनी में 124.98 लाख रुपये के अतिरिक्त कार्यों के लिए प्लान तैयार करने को कहा। इसमें लेन्स में टायल्स, फुटपाथ, बाजार क्षेत्र में नालियों आदि पर काम होगा। बोर्ड ने त्रिकुटा पहाड़ियों में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक ग्रीनिंग प्लान को मंजूरी दी।

इसमें विभिन्न किस्म के आकर्षित पौधों को लगाकर पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। बोर्ड ने श्री माता वैष्णो देवी कालेज आफ नर्सिंग ककरयाल और श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल की समीक्षा की। गुरुकुल के दूसरे चरण के निर्माण के बाद गर्मियों में शास्त्री कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

राज्यपाल ने श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कटड़ा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ राज्य स्तरीय प्रतिभा की शिनाख्त करके उसे मौका देने पर जोर दिया। चार घंटे चली बैठक में बाणगंगा से भवन तक के मास्टर प्लान और नर्सिंग कालेज को स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली द्वारा स्थापित करने पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed