{"_id":"65b79b4ac38f7e650b0583ae","slug":"dpap-president-ghulam-nabi-azad-in-jammu-speaks-on-india-block-and-congress-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाम नबी आजाद बोले: मजबूरी में बना था इंडिया गठबंधन, कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण नहीं बढ़ सका आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाम नबी आजाद बोले: मजबूरी में बना था इंडिया गठबंधन, कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण नहीं बढ़ सका आगे
Mon, 29 Jan 2024 06:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 06:04 PM IST
सार
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि गठबंधन हमेशा मजबूरी का विवाह होता है। इसमें सभी के लिए अलग-अलग अवसर और मजबूरी होते हैं। कुछ जगहों पर यह एक अवसर होता है, लेकिन इस इंडिया गठबंधन के मामले में यह मजबूरी था।
विज्ञापन
डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को जम्मू में कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण इंडिया गठबंधन आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बनाते तो 26 दलों की सूची है, लेकिन चलते हमेशा अकेले हैं। इसलिए वह सफल नहीं हो पाते।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि गठबंधन हमेशा मजबूरी का विवाह होता है। इसमें सभी के लिए अलग-अलग अवसर और मजबूरी होते हैं। कुछ जगहों पर यह एक अवसर होता है, लेकिन इस इंडिया गठबंधन के मामले में यह मजबूरी था। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने दो बार कोशिश की, लेकिन विपक्ष का नेता बनाने के लिए समर्थन नहीं जुटा सकी। कांग्रेस के पास गठबंधन के लिए यही एकमात्र विकल्प था...लेकिन गलत नीतियों के कारण यह आगे नहीं बढ़ सका।'
विज्ञापन
सीमावर्ती ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर देंगे 5-5 मरले के प्लाट- आजाद
इससे पहले सांबा में आजाद ने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरला के प्लाट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, रोशनी एक्ट को भी दोबारा लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
आजाद ने कहा, उन्हें जम्मू-कश्मीर संभाग से अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि तीन-चार माह तक रोजाना आठ घंटे पार्टी के लिए काम करें। आम लोगों को पार्टी के बारे में बताएं। डीपीएपी प्रमुख ने कहा कि बीते 75 वर्षों से जितने भी स्थानीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दल आए, सभी को लोगों ने परखा है। अब आगामी चुनावों में लोग आसानी से अपने नेता को चुन सकेंगे।
आजाद ने कहा, जब उनकी सरकार थी तो सबसे कम समय ढाई वर्ष ही मिले थे। फिर भी तीन शिफ्ट में काम किया, जो काम तीन वर्ष में पूरा होने थे उन्हें एक वर्ष में ही मुकम्मल करवा दिया था। अब हमारी सरकार बनी तो अस्थायी तौर पर काम करने वालों को पक्का किया जाएगा। डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव विनोद मिश्रा, राजेंदर सिंह चिब, पूर्व मंत्री जुगल शर्मा, सुभाष गुप्ता, अनीता ठाकुर भी मौजूद रहे।