{"_id":"c46d340309387325b623cd570c3e79b3","slug":"dozens-operation-postponed-in-gmc-due-to-electricity-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनरेटर बैकअप ठप, दर्जनों आपरेशन टले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेनरेटर बैकअप ठप, दर्जनों आपरेशन टले
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Dec 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसी में मंगलवार को जनरेटर बैकअप सिस्टम के ठप रहने से रुटीन के दर्जनों आपरेशन स्थगित कर दिए गए। इससे आर्थो, सर्जरी और आई यूनिटों में महीनों का इंतजार करने के बाद आपरेशन के लिए पहुंचे मरीजों को मायूसी के साथ दर्द झेलना पड़ा। अब उन्हें अगली तारीख का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, इमरजेंसी आपरेशन जारी रखे गए।
विज्ञापन
जीएमसी सहित एसोसिएटेड अस्पतालों में जेनरेटरों को चलाने के लिए डीजल की कमी का संकट गहराता जा रहा है। जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार जेनरेटर बैकअप सिस्टम को दुरुस्त बना लिया गया है और बुधवार से रुटीन आपरेशन बहाल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को भी एक जनरेटर सेट के जवाब दे जाने से कई आपरेशन स्थगित करने पड़े थे। मंगलवार को इंजीनियरिंग विंग की ओर से क्लीयर्स न मिलने के कारण सभी रुटीन आपरेशन स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन
जीएमसी में रोजाना सर्जरी, आर्थो और आई थियेटरों में 10-10 आपरेशन किए जाते हैं। मंगलवार को करीब तीस मरीजों के आपरेशन टलगए। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जेनरेटर बैकअप समय पर न मिलने से कई आपरेशनों में भारी दिक्कतें आईं।
इसमें किसी तरह आपरेशन को अंजाम दिया जा सका। आपरेशन स्थगित हो जाने से मरीजों के साथ तीमारदारों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।