{"_id":"8494235165e58da9be910cd3ed3a3515","slug":"double-shifts-work-started-on-tawi-artificial-lake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृत्रिम झील पर काम डबल शिफ्ट में शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृत्रिम झील पर काम डबल शिफ्ट में शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्ती मोहम्मद सईद की ओर से तवी नदी में बन रही कृत्रिम झील की व्यवहारिकता पर सवाल उठाने के बाद जम्मू में हुए बवाल के बाद अब कृत्रिम झील पर डबल शिफ्ट में काम शुरू हो गया है। पुराने डिजाइन के तहत ही दिन और रात की शिफ्ट में काम चल रहा है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले धीमी गति में चल रहे निर्माण कार्य में पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार से मिले दिशा-निर्देशों के बाद तेजी ला दी गई है।
विज्ञापन
कोशिश है कि बरसात का मौसम शुरू होने तक ज्यादा से ज्यादा काम खत्म किया जा सके। 69.70 करोड़ की राशि से बन रही कृत्रिम झील के निर्माण कार्य में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन
मंत्री सुखनंदन का कहना है कि तवी में कृत्रिम झील का निर्माण कार्य पूरा होगा और झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगी। उनका कहना है कि डबल शिफ्ट में तवी कृत्रिम झील पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
अगर मौसम का साथ रहा तो निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि निर्माण कार्य कब खत्म होगा इसकी कोई समय सीमा फिलहाल निर्धारित नहीं की गई है।